Site icon Mainbhibharat

झारखंड: पाकुड़ में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड (Tribes of Jharkhand) के पाकुड़ (Pakur) में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार (tribal woman Rape Case) की खबर आई है. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसके साथ ही महिला का मेडिकल टेस्ट सोनाजोरी सदर अस्पताल में करवाया गया है.

पीड़िता ने रविवार को साहिबगंज ज़िले के हिरणपुर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जैसे ही यह खबर गाँव वालों को पता चली. उन्होंने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने होने वाले पति की दादी के घर उनसे मिलने आई थी.

शानिवार शाम लगभग 6 बजे पीड़िता और उसका मंगेतर काजू बागान की ओर टहल रहे थे.

इसी दौरान 6 से 7 युवक घटनास्थल पर आए और पीड़िता और उसके मंगेतर को प्रधान से मिलने के लिए जबरदस्ती करने लगे.

पीड़िता का मंगेतर किसी तरह वहां से भागा और दादी के घर पहुंचकर घटना की सारी जानकारी दी.

जिसके बाद सभी रिश्तेदार पीड़िता को काजू बागान के चारों ओर खोजने लगे. गाँव के लोगों ने पीड़िता की खोज के दौरान दो आरोपियों को भी पकड़ लिया.

वहीं रात 12 बजे पीड़िता लड़के की दादी के घर के बाहर अर्धनग्न अवस्था में मिली.

हिरणपुर पुलिस इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा ने इस मामले को लेकर कहा की पुलिस अभी जांच में जुटी है. इसके अलावा पुलिस ने दो आरोपी और पीड़िता से पूछताछ की है.

बाकी अन्य आरोपियों का नाम सामने आ गया है. पुलिस छापेमारी कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करेगी.

पुलिस ने हिरासत में आए दो आरोपियों का नाम मरांडी और सकल हांसदा बताया है.

Exit mobile version