Site icon Mainbhibharat

The Tribal Kitchen – जंगली कांदे की तलाश, पहचान और स्वाद

ट्राइबल किचन के इस एपिसोड में हम आपको लिए चलते हैं गुजरात के डेडियापाडा के जंगलों में. हम इन जंगलों में वसावा आदिवासी समूह के लोगों के साथ गए, जिन्होंने हमें जंगली कांदे की तलाश और पहचान करना सिखाया. दिलचस्प है कि यह आदिवासी इस जंगली कांदे को घने जंगलों में कैसे पहचानते हैं, क्योंकि इस कांदे की ख़ास बात ये है कि जो मीठा होता है वो ज़हरीला है, और जो कड़वा है वो आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है. इस जंगली कांदे को खोद कर निकालने से लेकर आपकी तक पहुंचने में कम से कम 12 घंटे लगते हैं, क्योंकि इसकी कड़वाहट हटाने के लिए इसे कई घंटों तक पहले उबाला जाता है, फिर इसे रातभर नदी के बहते पानी में रखा जाता है.

Exit mobile version