Site icon Mainbhibharat

पश्चिम बंगाल: आदिवासी लड़की का सामूहिक बलात्कार, हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बर्धमान ज़िले(Bardhaman district) के कांकसा क्षेत्र (Kanksa) में एक आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार (Rape) का मामला सामने आया है. यह वारदात 6 अक्टूबर की बाताई जा रही है.

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को पीड़िता कुलडीहार से कांकसा क्षेत्र के जंगल में अपनी सहेली के साथ घास और लकड़ियां लेने गई थी. तभी लौटते समय दोनों लड़कियों को 4 युवको ने घेर लिया. हालांकि पीड़िता की दोस्त भागने में सफल रही.

अपराधियों ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

घर पहुंचते ही पीड़िता की दोस्त ने परिवार वालों को घटना के बारे में सूचित किया. सूचना मिलते ही पीड़िता के पिता उसे जंगलों में ढ़ूंढने के लिए निकल गए.

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता को बालात्कारियों ने यह धमकी दी की अगर उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वो उसे जान से मार देंगे.

धमकी देने के बाद अपराधी घटनास्थल से भागने में सफल रहें.

इसी क्रम में पीड़िता को पास के दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है. लड़की की स्थिति अभी गंभीर बाताई जा रही है. घटना के बाद से ही पूरे गाँव में सनसनी फैली हुई है.

वहीं परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करावा दी है. इसके साथ ही यह आग्रह किया है की अपराधियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए.

पुलिस अधिकारी इस मामले में चारों अपराधियों को पकड़ लेने का दावा किया है. हालांकि मामले की तहकीकात होना अभी भी बाकी है.

NCRB (National Crime Records Bureau) की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल महिलाओं के साथ अपराध के मामले में दूसरे नंबर पर आता है.

जहां उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध के 49,385 मामले सामने आए है वही पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अपराध के 36,439 मामले देखने को मिले हैं.

ये आंकड़े पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गए प्रवधानों पर संदेह दिलाते हैं.

Exit mobile version