Site icon Mainbhibharat

भारत UN में आदिवासी समुदायों की मौजूदगी को स्वीकार नहीं करता है

भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ या अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह स्वीकार नहीं करती है कि हमारे देश में कोई आदिवासी समुदाय (indigenous communities) रहती हैं.

संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर जब दुनिया भर के आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि जमा हुए तो उसमें भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत भी शामिल थे.

इस बैठक में उन्होंने बताया कि भारत में गोंड, भील, मुंडा, उरांव और अन्य आदिवासी समुदाय युगों से रहते आए हैं. उन्होंने इस बात पर अफ़सोस भी प्रकट किया कि भारत सरकार इस बात को नहीं मानती है कि आदिवासी ही देश के मूल निवासी हैं.

इस मसले पर मैं भी भारत के संपादक श्याम सुंदर ने उनसे लंबी बातचीत की है. इस बातचीत में कई अन्य मुद्दे भी उठे और उन मुद्दों पर राजकुमार रोत ने अपनी बात रखी.

Exit mobile version