HomeTribal Kitchenहमें झारखंड के जंगल में मिला सुपरफ़ूड - ताकत और स्वाद से...

हमें झारखंड के जंगल में मिला सुपरफ़ूड – ताकत और स्वाद से भरपूर

मुनगा या मोरिंगा (Moringa) को अब तो दुनिया भर में ही सुपरफूड माना जाता है. लेकिन इसका देसी मुर्गे के साथ इतना गज़ब का स्वाद बनता है यह हमने झारखंड के जंगल में ही देखा.

हम जब झारखंड में एक ख़ास खाने की की खोज में निकले, तो घने जंगलों के बीच रास्ता भटक गए. लेकिन कहते हैं न कि कभी-कभी रास्ता खोना ही नए अनुभवों के द्वार खोलता है.

घंटों की मशक्कत और अटूट धैर्य के बाद जब हम अपनी मंजिल पर पहुँचे, तो थकान एक पल में दूर हो गई.

गाँव पहुँचते ही एतवा मुंडा के परिवार ने न केवल हमारा स्वागत किया, बल्कि एक ऐसा खाना खिलाया जो सचमुच में सुपरफूड का बाप कहा जा सकता है.

यहां हमें पता चला कि देसी मुर्गा और मोरिंगा (Moringa) का इतना कमाल का मेल बनता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments