HomeElections 2024नरेन्द्र मोदी के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा बड़ी हार की तरफ...

नरेन्द्र मोदी के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा बड़ी हार की तरफ बढ़ रहे हैं

केंद्रीय जनजाति मंत्री और झारखंड के बड़े आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा चुनाव में हार की तरफ बढ़ रहे हैं. फ़िलहाल वे सवा लाख वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Election Results Jharkhand: झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट (Khunti Loksabha Seat) से केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) चुनाव में बड़ी हार की तरफ बढ़ रहे हैं. वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कालीचरण मुंडा से 118712 से पीछे चल रहे हैं. 

चुनाव आयोग के अनुसार उन्हें अभी तक कुल 250226 वोट मिली हैं. जबकि कांग्रेस पार्टी के कालीचरण मुंडा को 368938 वो मिल चुकी हैं. .

लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा की हार बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है. क्योंकि अर्जुन मुंडा नरेन्द्र मोदी सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्रालय को संभाल रहे थे. झारखंड में बिरसा मुंडा की जन्म स्थली से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) की घोषणा की थी.

इसके अलावा नरेन्द्र मोदी सरकार और बीजेपी ने आदिवासी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चलाया था. लेकिन अफ़सोस की उनके मंत्री मंडल में जनजातीय कार्यमंत्री की ज़िम्मेदारी संभालने वाले अर्जुन मुंडा ही चुनाव हार रहे हैं.

सबसे चर्चित लोकसभा सीटों की बात हो, तो झारखंड की खूंटी का जिक्र जरूर होगा. क्‍योंक‍ि 1962 से 1984 तक खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और झारखंड पार्टी का दबदबा रहा. 

लेकिन 1980 के दशक में बाजी पलट गई. भाजपा ने इस सीट पर कब्‍जा जमाया और तब से अब तक सिर्फ एक चुनाव भाजपा यहां से हारी है. वह है 2004 का चुनाव, जब कांग्रेस की सरकार बनी थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.

खुंटी सीट ख़ास है

अर्जुन मुंडा दो बार यहां से सांसद रह चुके हैं. 2009 और 2019 में उन्‍होंने यहां से जीत दर्ज की. 2019 का चुनाव  भी अर्जुन मुंडा के लिए बेहद कठ‍िन था क्‍योंक‍ि तब वे सिर्फ 1445 वोटों से काली चरण मुंडा को हराने में सफल हो सके थे. 

उधर, काली चरण मुंडा कांग्रेस के दिग्‍गज आद‍िवासी नेताओं में से एक माने जाते हैं. वे तमाड़ सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. झारखंड में आदिवासी समुदाय के बीच उन्‍हें सम्‍मान की नजर से देखा जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments