त्रिपुरा, भारत के पूर्वोत्तर का एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य, अपने विविध जनजातीय समुदायों और उनकी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. इसी तरह से यहां की जनजातीयों की संपन्न भोजन परंपरा भी है.
यहां के लोकप्रिय खाने में से एक है गुदोक, जो त्रिपुरा के जनजातीय समुदायों के बीच एक विशेष स्थान रखता है. यह व्यंजन न केवल उनके खानपान का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान और विरासत का भी प्रतीक है।
गुदोक की सांस्कृतिक महत्व
गुदोक का जनजातीय समुदायों जैसे त्रिपुरी, रींग, और मोग में खास महत्व है. इसे आमतौर पर समारोहों, सामुदायिक भोज, और पारंपरिक आयोजनों में परोसा जाता है. यह व्यंजन बेरमा (fermented fish) पर आधारित है. जिसे त्रिपुरा में एक प्राचीन और लोकप्रिय सामग्री माना जाता है. गुदोक को न केवल जनजातीय समुदाय, बल्कि गैर-जनजातीय लोग भी बड़े चाव से खाते हैं, जो इसे सभी वर्गों के बीच एकजुटता का प्रतीक बनाता है.
त्रिपुरा के इस ख़ास व्यंजन को आप The Tribal Kitchen के इस ताज़ा एपिसोड में बनते हुए देख सकते हैं.